{"_id":"6959683bf3c64d76430c4e3b","slug":"the-weather-took-a-turn-again-the-temperature-dropped-and-people-shivered-basti-news-c-207-1-bst1006-150598-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माैसम ने फिर ली करवट, पारा गिरने से बढ़ी गलन, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माैसम ने फिर ली करवट, पारा गिरने से बढ़ी गलन, कांपे लोग
विज्ञापन
दिन में 12 बजे तक गांधीनगर मार्ग पर पसरा सन्नाटा।
बस्ती। दो दिन बाद ठंड का सितम फिर लौट आया। सुबह कोहरे का प्रकोप तो कम था लेकिन, अधिकतम तापमान लुढ़ककर 12 और न्यूनतम सात डिग्री पर पहुंच गया। इस बीच शीतलहर का असर जबरदस्त रहा। दिन में 11 बजे तक ओस की बूंदें टपकती रहीं। मौसम का बिगड़ा मिजाज देख लोग घरों में ही दुबके रह गए। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
पिछले एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड का प्रभावी असर है। इस बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर हो गया था। इन दो दिनों में गुनगुनी धूप का असर दिखा। सड़क से लेकर बाजार तक चहल- पहल बढ़ी रही। शनिवार को ठंड फिर अपने पुराने रूतबे में लौट आई। सुबह बादलों के बीच धुंध छाया रहा।
दिन भर सूरज नहीं निकले, ओस की बूंदें टपक रही थीं। दोपहर बाद अधिकतम पारा 14 डिग्री और न्यूनतम पारा सात डिग्री से अधिक नहीं हुआ। पूरे दिन ठिठुरन बढ़ी रही। भीषण ठंड की वजह से जनजीवन सिकुड़ा रहा। दिन 11 बजे मुख्य बाजार गांधीनगर में सड़क सूनी रही। बहुत जरूरतमंद ही सड़क पर निकलते हुए दिखाई पड़े। दिन में दो बजे के बाद हल्की चहल- पहल दिखी। लोग साग-साब्जी खरीदने के लिए बाजार आए लेकिन, काम निपटाने के बाद घर हो लिए। घरों के अंदर हीटर, ब्लोअर के सहारे लोग बैठे रहे।
विज्ञापन
दो दिन थोड़ी राहत महसूस किए लोगों ने कहा कि ठंड अभी जाने वाली नहीं है। गर्म कपड़ों से अच्छी तरह बदन ढकने के बाद भी ओस की बूंद पड़ने से कपड़े भीग जा रहे हैं।