{"_id":"6966a2c8baaab347680618bf","slug":"the-weather-is-starting-to-changethe-sunshine-has-brought-warmth-basti-news-c-207-1-bst1001-151191-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदलने लगा मौसम का मिजाज...धूप खिलने से मिली गर्माहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदलने लगा मौसम का मिजाज...धूप खिलने से मिली गर्माहट
विज्ञापन
धूप में दुकान के बाहर बैठे लोग। संवाद
बस्ती। मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। तीन दिनाें से सुबह आठ से नौ के बीच धूप निकल रही है। भीषण ठंड के बाद धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है और बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। तापमान भी सामान्य बना हुआ है। वहीं बीच-बीच में पछुआ हवाओं ने ठंड का अहसास कराया।
मंगलवार को सुबह आठ बजते ही सूरज निकल आए। इसके बाद धूप का असर होने लगा। घरों से लोग बाहर आकर धूप का आनंद लेने लगे। दोपहर तक धूप की गर्माहट का अहसास होते ही लोगों के बदन पर कपड़े कुछ हल्के हो गए।
गांधीनगर में मंगलवार का दिन होने के नाते हनुमानगढ़ी के पास श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। इस बीच अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले चौबीस घंटे ठंड से राहत मिलने की संभावना है।