{"_id":"69d15a5fb4f788ad4105656a","slug":"the-weather-has-changed-mosquitoes-are-making-people-sickreaching-the-hospital-basti-news-c-207-1-bst1005-156135-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदला मौसम, मच्छरों के प्रकोप पड़ रहे बीमार...पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदला मौसम, मच्छरों के प्रकोप पड़ रहे बीमार...पहुंच रहे अस्पताल
Sun, 05 Apr 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद
बस्ती। मौसम बदलने के साथ ही वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।
डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम और मच्छरों के कारण लोगों में खांसी, बुखार और अन्य संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे में मरीजों की लगातार जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके।
खासतौर पर खांसी वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं और जरूरत के अनुसार, उनका इलाज किया जा रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में 845 मरीज जांच के लिए पहुंचे। मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग, आई सर्जन कक्ष और त्वचा रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक है। फिजीशियन डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, बदलते मौसम में साफ-सफाई पर ध्यान, मच्छरों से बचाव और बुखार या खांसी जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया कि डेंगू, टाइडफाइड और मलेरिया की जांच संदिग्धों की कराई जा रही है। क्षेत्रीय निदान केंद्र के अनुसार, मार्च में डेंगू का एक मरीज मिल चुका है।
विज्ञापन
-- -
गर्मी बढ़ते ही बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
गर्मी बढ़ते ही जनपद में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, नगर पालिका के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिले में तापमान बढ़ने और जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरजनित बीमारियां बढ़ने लगी हैं। अस्पतालों में बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि, मलेरिया की जांच में अभी पुष्टि नहीं हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव और साफ-सफाई की कमी के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
-- -
रोजाना 300 हो रही ब्लड जांच
ओपीडी में रोजाना बुखार से पीड़ित करीब 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते जांच और उपचार न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। डॉ. मोहम्मद फखरजमा ने बताया कि घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण है। रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें। तेज बुखार, शरीर दर्द, आंखों के पीछे दर्द या उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। ब्लड जांच करीब 300 मरीजों की रोजाना कराई जा रही है।
-- -
कोट-
जिला अस्पताल में जो मरीज आ रहे, उनको परामर्श दिया जा रहा है। ब्लड जांच की संख्या बढ़ाई गई है। चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की विशेष निगरानी की जा रही है। दवाएं पर्याप्त हैं।
- डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।