फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The weather became pleasant after two months

Basti News: दो महीने बाद खुशगवार हुआ मौसम

Fri, 21 Jun 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant after two months
सामान्य हुआ अधिकतम तापमान, आज भी रहेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 15 अप्रैल के बाद से सितम ढा रही प्रचंड गर्मी से बुधवार की रात काफी राहत मिली। दो महीने बाद न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह से बादल छाए रहे। 12-15 किमी की वेग से दिनभर हवा चलती रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण यह बदलाव आया है। आगे तापमान औसत के आसपास रहेगा।
बृहस्पतिवार का दिन खुशनुमा रहा। करीब दो महीने बाद सड़कों पर दोपहर में चहल-पहल दिखी। बादल छाए रहने और हवा चलने से तपिश से राहत रही। हालांकि, दोपहर बाद हल्की उसम महसूस हुई। मगर, दिन ढलने के साथ ही शाम सुहावनी होती चली गई। रात करीब 8 बजे ठंडी हवा ने बारिश के मौसम का एहसास कराया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य 35.5 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवा करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed