{"_id":"6584875a8f16075df20ea0b4","slug":"the-waves-kept-resonating-all-night-long-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8760-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रात भर गूंजती रहीं सुर लहरियां, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रात भर गूंजती रहीं सुर लहरियां, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
Fri, 22 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
नगर महोत्सव के समापन सत्र में गीत प्रस्तुत करती कलाकार
तीन दिवसीय नगर महोत्सव का बुधवार रात हुआ समापन
टीवी रियलिटी शो की हस्तियों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा
भोजपुरी गीतों पर झूमने को मजबूर हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर रियासत के राजा रहे उदय प्रताप सिंह की स्मृति में आयोजित नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का बुधवार रात समापन हुआ। अयोध्या से आई टीवी रियलिटी शो की स्टार तुषा पांड्या बंकू ने अपने गीतों से समांं बांध दिया तो लखनऊ के भोजपुरी गायक मनोज मिहिर के गानों पर दर्शक झूम उठे।
गोरखपुर की आकांक्षा पांडेय गांधी ने हिन्दी फिल्मी गानों की झड़ी लगा दी। उर्मिला राज ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी गायिका विजेता गोस्वामी ने अपने गानों से खूब वाहवाही लूटी। कथक गुरु मास्टर शिव, अवधी लोकगायक सेनदत्त सिंह शान, अभिषेक वर्मा, दुर्गेश्वरी श्रीवास्तव, अनीषा वर्मा, विक्रांत पांडेय, शुभम गुप्ता, शुभम शर्मा, धनंजय सिंह, कुसुम यादव, धनुषधारी चतुर्वेदी, राजेश सोनी, आदित्य गोस्वामी, आयुष गुप्ता, राजीव ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डांस की पाठशाला के राज श्रीवास्तव और ग्रुप ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। लखनऊ से आए जादूगर राकेश श्रीवास्तव के करतब देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। इससे पूर्व समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विभ्राट चंद कौशिक, विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्रैया के विधायक अजय सिंह व खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना और कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कौशिक ने नगर पंचायत में एक मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में जो भी प्रस्ताव शासन में भेजा जाएगा, उसे स्वीकृत कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि हर्रैया के विधायक अजय सिंह और खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इतने कम समय में नगर पंचायत का चतुर्दिक विकास अनुकरणीय है। दोनों विधायकों ने नगर के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि नगर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चेयरमैन नीलम सिंह राना ने सभी खिलाड़ियों, गायकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं का आभार जताते हुए नगर पंचायत के चतुर्दिक विकास का संकल्प दोहराया। संचालन रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव तथा भजन गायक अविनाश श्रीवास्तव ने किया। नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।