फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The wait for the bill is over

Basti News: बिल आने का इंतजार खत्म... रीचार्ज होंगे बिजली के मीटर

Tue, 27 Feb 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 27 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The wait for the bill is over
करीब चार लाख उपभोक्ताओं के परिसर पर लगाए जाएंगे विद्युत मीटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली चोरी रोकने व मासिक बिल भुगतान की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। विद्युत निगम रीवैंप योजना के द्वितीय चरण में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाएगा। यह जिले के करीब चार लाख उपभोक्ताओं के परिसर पर लगाए जाएंगे। सर्वे के लिए एजेंसी नियुक्त हो चुकी है। अनुमान है कि इस कार्य पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रीवैंप योजना के तहत पुरानी लाइनों को बदला जा रहा है। इनकी जगह एबी केबल लगाई जा रही है। दूसरी ओर विद्युत निगम करोड़ के बकाए से जूझ रहा है। प्रीपेड मीटर लग जाने से इससे छुटकारा मिल जाएगा। बकाया जमा कराने के लिए निगम की ओर से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई जाती है, लेकिन इसका असर कुछ खास नहीं होता है। बिल में गड़बड़ी की समस्या लेकर आए दिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर लगाते दिख जाते हैं। निगम लाइन लॉस के चलते राजस्व घाटे से उबर नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

...
स्मार्ट मीटर से होंगे तमाम लाभ
- मासिक बिल की झंझट से छुटकारा मिलेगा।
- बिल संशोधन, सुधार के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
- फोन से रीचार्ज कर बिजली का उपयोग कर सकेंगे।
- रीचार्ज प्लान के मुताबिक बिजली की खपत होगी।
- यदि बिजली की खपत नहीं होगी तो बिल नहीं देगा पड़ेगा।

...
कोट
रीवैंप योजना के द्वितीय चरण में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। सर्वे के लिए एजेंसी का निर्धारण हो चुका है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
-रामदास, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed