{"_id":"660a85b8c067d3895b0f6535","slug":"the-villagers-caught-the-policeman-who-had-come-to-meet-his-girlfriend-and-caused-a-scuffle-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113965-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रेमिका से मिलने आए सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ा की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रेमिका से मिलने आए सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ा की हाथापाई
Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया/ महराजगंज। एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए कप्तानगंज थाने पर तैनात सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर धुना। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस सिपाही और हाथापाई कर रहे दो युवकों को थाने ले आई। सिपाही को निलंबित करने की निर्वाचन आयोग से संस्तुति करते हुए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सीओ कलवारी को जांच सौंपी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात कप्तानगंज थाने पर तैनात सिपाही श्याम सुंदर बिंद दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव की प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। पहले से वहां मौजूद गांव के चार युवकों से सिपाही और उसकी प्रेमिका से कहासुनी होने लगी। इस पर युवकों ने सिपाही की पिटाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से सिपाही को छुड़ा कर हाथापाई कर रहे दो युवकों कोसाथ थाने ले आई।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्र कांत पांडेय, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह भी पहुंच गए। गांव में दबी जुबान चर्चा है कि सिपाही अक्सर रात में गांव के सिवान में प्रेमिका से मिलने आता था, जो गांव के कुछ युवकों को नागवार लग रहा था। वहीं पुलिस के अनुसार चर्चा है कि युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सिपाही के साथ उसकी बातचीत होती रहती है। देर रात वह मिलने आया था। गांव के चार युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट और उसके साथ अभद्रता की।