फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The village head demanded an investigation into the suspect.

Basti News: ग्राम प्रधान ने की संदिग्ध व्यक्ति की जांच की मांग

Tue, 30 Sep 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The village head demanded an investigation into the suspect.
बभनान। गौर ब्लॉक के महुआडाबर गांव की दलित बस्ती में एक संदिग्ध परिवार के बारे में चिंता जताई गई है। ग्राम प्रधान गायत्री देवी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पत्र में प्रधान ने बताया कि गांव की दलित आबादी में राजू पुत्र झपसी छप्पर बनाकर रह रहा है। उसका पता-ठिकाना स्पष्ट नहीं है। प्रधान के अनुसार, उसने अवैध कब्जा किया है। उस इलाके में प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। पूर्व ग्राम प्रधान अभय सिंह ने भी इस व्यक्ति की जांच की मांग पहले की थी। प्रधान गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी कानूनगो अशोक सिंह ने पूर्व में फर्जी रिपोर्ट तैयार कर मामले को रफा-दफा कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उस व्यक्ति की वजह कोई घटना घटती है, तो जांच अधिकारी को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed