फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The victim officer on

Basti News: सोशल मीडिया पर पीड़िता अधिकारी ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोली- हमें न्याय चाहिए

Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
सार

सदर तहसील में तैनात एक महिला एवं एक पुरुष राजस्व अधिकारियों के बीच दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला हाई प्रोफाइल बन चुका है। अगल- बगल स्थित दोनों अधिकारियों के आवास पर ताला बंद है। बाहर मजिस्ट्रेट लिखी हुई एक सफेद रंग की कार खड़ी हैं। जिसके चारों पहिया की हवा निकली हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह आरोपी अफसर की गाड़ी है।

विज्ञापन
The victim officer on
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती में पीड़ित महिला अधिकारी ने रविवार देर रात एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें आरोप लगाया है कि उनके सहकर्मी ने सरकारी आवास में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास और हत्या की कोशिश की है। तहरीर देने के 24 घंटे बाद बड़ी मुश्किल से एफआईआर दर्ज की गई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इस पूरे प्रकरण में जिला एवं पुलिस प्रशासन लीपापोती में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लें और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कराएं।

विज्ञापन


घटना संगीन मगर तीन दिन बाद पुलिस को जानकारी
महिला अधिकारी के तहरीर के अनुसार मामला बेहद संगीन है। आरोप है अगल- बगल आवास होने की वजह से आरोपी नायब तहसीलदार पीछे के रास्ते से महिला अधिकारी के घर में घुस गए। वह दुष्कर्म का प्रयास किए। विरोध करने पर महिला पर हमलावर हो गए। महिला अधिकारी किसी तरह कमरे से निकलकर बाहर आई और बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा दी।
विज्ञापन


आरोपी अफसर पीछे के रास्ते से निकलकर उनके साथ फिर दुव्यर्वहार किया। पीड़िता के अनुसार यह सब डेढ़ घंटे तक चलता रहा। मगर इसकी भनक न तो पास पड़ोस रहने वाले अधिकारियों को लगी और न ही पुलिस को कुछ पता चला। पीड़ित महिला अधिकारी भी घटना की रात बचाव में पुलिस या अधिकारियों को नहीं बुला सकीं। तीन दिन बाद उन्होंने इस घटना का खुलासा किया। इस बिंदु पर भी तरह- तरह की कयासबाजी अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अधिकारी के घर में ताला, कार के टायरों से हवा निकली
सदर तहसील में तैनात एक महिला एवं एक पुरुष राजस्व अधिकारियों के बीच दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला हाई प्रोफाइल बन चुका है। अगल- बगल स्थित दोनों अधिकारियों के आवास पर ताला बंद है। बाहर मजिस्ट्रेट लिखी हुई एक सफेद रंग की कार खड़ी हैं। जिसके चारों पहिया की हवा निकली हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह आरोपी अफसर की गाड़ी है। दोनों अधिकारियों के आवास के बगल अन्य विभागीय अधिकारी भी निवास कर रहे हैं। मगर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। परिसर में किसी बाहरी के दस्तक देते ही लोग घर के अंदर चले जाते हैं।

बगल के एक आवास में मौजूद रहा था एक अफसर का परिवार
तहसील भवन के पीछे अधिकारियों के चार आवास है। बीच के दो आवास में यह दोनों अफसर रह रहे थे। जबकि दो किनारे स्थित आवास में दो और राजस्व अफसर रहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दिन इसमें से एक अफसर की मौजूदगी अपने आवास में थी। बावजूद इसके उन्हें बगल में हो रहे चीख, पुकार, मारपीट की भनक नहीं लगी। जबकि मामला कमरे से बाहर परिसर तक आ पहुंचा था। इसके अलावा इस परिसर के ठीक सामने भी सरकारी आवास हैं। जिसमें अधिकारी, कर्मचारी परिवार सहित निवास करते हैं। मगर मामला हाई प्रोफाइल होने के नाते कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

तीसरे व्यक्ति की तस्दीक में जुटी पुलिस
पीड़ित महिला अधिकारी और आरोपी नायब तहसीलदार के अलावा घटना के समय एक तीसरे व्यक्ति के मौजूद होने की बात सामने आ रही है। यह कौन है इसकी तस्दीक में पुलिस जुट गई है। विभागीय लोगों में चर्चा है कि तीसरे व्यक्ति की भी घटना में अहम भूमिका है।

हमें नहीं कुछ मालूम
रविवार को सरकारी आवास परिसर में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बगल में रहने वाले एक अफसर की गाड़ी साफ करते हुए मिला। पूछने पर बताया कि घटना रात की थी। इसलिए उन्हें कुछ नहीं मालूम। उनके साहब भी उस दिन अपने सरकारी आवास पर नहीं थे। पहिए से हवा निकली हुई कार के बारे में पूछा गया तो बस इतना कहा कि शायद उन्हीं नायब साहब की है जिन्हें आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed