फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The tricolor waved with pride, and slogans of Bharat Mata ki Jai resounded.

Basti News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Wed, 28 Jan 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The tricolor waved with pride, and slogans of Bharat Mata ki Jai resounded.
कलक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण के उपरांत मौजूद डीएम और अन्य अ​धिकारी, कर्मचारी। संवाद
बस्ती। 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइंस में भव्य परेड का आयोजन हुआ। वहीं जनपद न्यायालय, कलक्ट्रेट, विकास भवन से लेकर सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय भवन, शैक्षिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जय हिंद के नारों से जहां गूंज उठा। बच्चे, बड़े सभी मिलकर जन गण मन का गान किए। भारत माता की जय का गगनभेदी गूंज हुआ। चौक- चौराहों, होटलो- ढाबों पर तिरंगा लहराने के साथ देश भक्ति गीतों के तराने गूंजते रहे। रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्य रूप से हुआ। पुलिस के जवानों में पूरे गणवेश में अनुशासित अंदाज में परेड के लिए उतरे तो दर्शक दीर्घा से करतल ध्वनि की गूंज होने लगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन के साथ परेड की सलामी ली। इस दौरान कमिश्नर ने खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और हर्ष फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में शामिल जवानों को कमिश्नर ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अतिथियों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों की टीम को पुरस्कृत भी किया गया।

वहीं आयुक्त कार्यालय भवन पर कमिश्नर अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। यहां सामूहिक राष्ट्रगान के बाद सभाकक्ष में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें अमर शहीदों के स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed