{"_id":"6a8b5026fb705a133907b71b","slug":"the-teenager-died-during-an-abortion-not-from-poisoning-basti-news-c-207-1-bst1006-164974-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जहर से नहीं, गर्भपात के दाैरान हुई थी किशोरी की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जहर से नहीं, गर्भपात के दाैरान हुई थी किशोरी की माैत
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को किशोरी और उसके प्रेमी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से नहीं बल्कि गर्भपात कराने के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी।
घरवालों ने पूछताछ में किशोरी के करीब छह माह की गर्भवती होने की बात स्वीकार की है। गर्भपात कराने वाली दाई को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसकी मां एक रिश्तेदार के साथ गर्भपात कराने के लिए हर्रैया कस्बे में गांधी नगर वार्ड स्थित एक मकान में दाई के पास पहुंची थी। वहां गर्भपात के दौरान किशोरी को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए, वहां उसकी मौत हो गई।
किशोरी की मौत के बाद घरवालों ने पुलिस को जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई थी। जांच के दौरान पुलिस को इस कहानी पर संदेह हुआ। चिकित्सकों से बातचीत और अन्य तथ्यों की पड़ताल में मौत के कारणों को लेकर अलग जानकारी सामने आई। इसके बाद सीओ स्वर्णिमा सिंह ने गांधी नगर वार्ड में 100 बेड महिला अस्पताल के सामने स्थित मकान पर दबिश दी और दाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से कुछ सर्जिकल उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद प्रेमी ने खाया जहर : पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे डर था कि किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आने पर वह भी कानूनी कार्रवाई में फंस सकता है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान था।