फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The team's investigation revealed the secret, there was only one child in the womb.

Basti News: टीम की जांच में खुला राज, गर्भ में था एक ही बच्चा

Sat, 13 Jan 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The team's investigation revealed the secret, there was only one child in the womb.
बस्ती। महिला अस्पताल में 29 दिसंबर को प्रसूता के पति की ओर से जन्म के बाद एक बच्चा गायब करने के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने रिपोर्ट सीएमओ डॉ. आरएस दुबे को सौंप दी। सीएमओ ने बताया कि रिपोर्ट में गर्भवती के पेट में एक ही बच्चे की पुष्टि हुई है। जिस अल्ट्रासाउंड सेंटर ने महिला के गर्भ में दो बच्चे होने की जांच रिपोर्ट सौंपी थी, वह गलत पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग अब उस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के ग्राम दुबखरा की रहने वाली रेखा के पति रमेश कुमार ने 30 दिसंबर को महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया गया था कि पत्नी 29 दिसंबर को दोपहर में अस्पताल में भर्ती हुईं। शाम करीब पांच बजे ऑपरेशन से बच्चा हुआ। उन्हें केवल एक बच्चा दिया गया, जबकि अल्ट्रासाउंड में दो बच्चे की पुष्टि की गई थी। आरोप लगाया कि ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक सहित अन्य मेडिकल स्टाफ ने एक बच्चा गायब कर दिया। सीएमएस ने सीएमओ को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच कराने का अनुरोध किया। सीएमएस के पत्र पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी डॉ. एके गुप्ता के नेतृत्व में बना दी। कमेटी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरएस दुबे की ओर से जो जांच टीम गठित की गई थी ,उसमें एसीएमओ डॉ एके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर की जाएगी कार्रवाई

सीएमओ ने कहा कि जांच टीम के अनुसार महिला के गर्भ में एक ही बच्चा था, महिला का ऑपरेशन कर बच्चे को उसे सौंप दिया गया। अल्ट्रासाउंड सेंटर ने महिला को गलत रिपोर्ट थी जिसमें दो बच्चा होने की बात कही गई थी। गलत रिपोर्ट देने वाले एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed