{"_id":"1ddc77d9763acd7fb66d6e0b204ae786","slug":"the-team-will-also-explore-for-missing-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा बच्चों को तलाशेगी टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा बच्चों को तलाशेगी टीम
अमर उजाला/बस्ती
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुलिस ने गुमशुदा बच्चों व किशोरियों को तलाश करने के अभियान को गति
विज्ञापन
प्रदान करने के लिए जिले स्तर पर पुलिस की एक अलग टीम का गठन किया है।
इसमें एक उपनिरीक्षक व दो महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया है। टीम का कार्यक्षेत्र पूरा जनपद होगा। संबंधित थाने से टीम को इस संबंध में मामले की जानकारी दी जाएगी।
गुमशुदा बच्चों और किशोरियों को तलाशने के लिए एसपी कृपाशंकर सिंह की ओर से पुलिस की एक अलग टीम गठित की गई है। इसमें एक उपनिरीक्षक जयप्रकाश मिश्र, महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह, राजकुमारी त्रिपाठी को शामिल किया गया है। इस टीम को एंटी ह्यूमन टीम में संबद्ध किया गया है।
नवगठित टीम द्वारा जनपद के समस्त गुमशुदा बच्चों और किशोरियों की तलाश के लिए उनका विवरण संबंधित पुलिस स्टेशनों से प्राप्त किया जाएगा।इसके बाद टीम उनकी तलाश शुरू करेगी।
इस टीम के अतिरिक्त जनपद के सभी थानों पर नियुक्त उपनिरीक्षकों में से एक को बाल संरक्षण अधिकारी के रूप नामित किया गया है। वह थाना स्तर से अपना योगदान देंगे।