फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The team took nine samples of khoya, paneer, peda, laddu and gram flour

Basti News: टीम ने खोवा, पनीर, पेड़ा, लड्डू और बेसन के नौ नमूने लिए गए

Fri, 07 Mar 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The team took nine samples of khoya, paneer, peda, laddu and gram flour
छापेमारी के दौरान नमूना सील करती खाद्य विभाग की टीम
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विक्रमजोत और भानपुर क्षेत्र में मारा छापा
विज्ञापन

- नमूने भरने के कारण दुकानदारों में मचा हड़कंप, शटर गिराकर भागने को हुए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शुक्रवार को भी अलर्ट रही। सुदरवर्ती कस्बों में जबदस्त छापेमारी हुई। इस दौरान पेड़ा, खोवा, लड्डू, बेसन के कुल नौ नमूने भरे गए। विक्रमजोत और भानपुर कस्बे में छापेमारी के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम की धमक के बाद कुछ दुकानदार शटर गिराकर भागने को मजबूर हुए।
अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र के नेतृत्व में दिन भर छापेमारी अभियान चला। विक्रमजोत बाजार में मारुति नंदन स्वीट्स पर टीम पहुंची। यहां पेड़ा का नमूना लिया गया। इसके बाद रोहित चौरसिया की दुकान से खोवा, फलूचंद की दुकान से नारियल लड्डू का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज में चेकिंग के दौरान टीम ने श्री स्वीट्स और गोविंद स्वीट्स से खोवा का नमूना लिया गया। भानपुर में भी छापेमारी अभियान चलाया गया। यहां अर्जुन किराना स्टोर से बेसन, सोनहा में जायसवाल ट्रेडर्स से सरसो तेल, शहर के बैरियहवां चौराहा स्थित चौधरी डेयरी से पनीर और खोवा का नमूना भरा गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर लगातार छापेमारी की जाएगी। मिथ्या छाप, नकली एवं मिलवटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। यदि जांच में नमूने फेल पाए गए तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
पिछले साल हुई थी 32 छापेमारी, लिए थे 37 नमूने
पिछले वर्ष होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा की टीम ने जिले भर में 32 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें कुल 37 नमूने लिए गए थे। जांच में खोवा, पनीर व मिल केक के नमूने फेल पाए गए। इन्हें नष्ट करने के साथ संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की गई थी। नष्ट किए गए खाद्य पदार्थों की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। इस बार भी धंधेबाज सक्रिय है। बाजार में नकली एवं मिलावटी खोवा की भरमार है। दुकानों पर कानपुर का खोवा बिक रहा है। यह दिखने में अच्छा तो हैं, लेकिन सेहत का दुश्मन है। ग्राहक असली खोवा के चक्कर में नकली लेकर घर जा रहे हैं।

..

बाजार में उपलब्ध रेडीमेड इमरती भी खतरनाक
होली पर्व पर बाजार में रेडीमेड इमरती उपलब्ध है। वहीं पैकेट बंद बर्फी भी मिल रही है। एक डिब्बे में तीन किग्रा बर्फी है। प्रतिकिलो की कीमत 170 रुपये है। जानकारों के अनुसार इसकी शुद्धता भी संदेह के घेरे में है।बिना जाने समझे इसका सेवन करने से सेहत को खतरा पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed