फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The teacher couple had done the deed of sale through middlemen on August 9.

Basti News: शिक्षक दंपती ने बिचौलियों के जरिये नौ अगस्त को कराया था बैनामा

Tue, 26 Sep 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The teacher couple had done the deed of sale through middlemen on August 9.
बस्ती। रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड की जड़ बनी जमीन के राज अब सामने आने लगे हैं। जिस जमीन को बेचने ही चर्चा हो रही उसके खरीदार तक पुलिस पहुंच गई है। जांच में पता चला है कि बिचौलियों के जरिये शिक्षक दंपती से 9.90 लाख रुपये की सरकारी मालियत वाली जमीन का पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। नौ अगस्त को रुधौली क्षेत्र के मूड़ाडीहा उर्फ भूपालपुर निवासी विद्यावती देवी पत्नी नरेंद्र प्रताप सिंह के नाम 60 वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री की गई। 59 हजार 400 रुपये के स्टांप पर किए गए इस बैनामे का खारिज-दाखिल होना बाकी है। रजिस्ट्री कार्यालय के रिकाॅर्ड के मुताबिक बैनामा मृतक के पिता ने किया है। जबकि, पांच लाख रुपये का भुगतान मृतक के नाम से जारी चेक के जरिये किया गया। पुलिस ने खाते के लेनदेन की जानकारी हासिल करने के लिए उसका स्टेटमेंट निकलवाया है।
विज्ञापन

बैनामा कराने वाली विद्यावती देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं। उनके पति नरेंद्र प्रताप सिंह कैथवलिया इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य हैं। इस रजिस्ट्री में परसोहिया निवासी अंश सिंह और रुधौली निवासी सुधीर जायसवाल का नाम बतौर गवाह यानी पहचानकर्ता के रूप में दर्ज है। यह शिक्षक दंपती रुधौली के बखिरा रोड पर मृतक के घर से कुछ दूरी पर मकान बनाकर रहते हैं। जिस जमीन का विद्यावती देवी ने बैनामा कराया है, वह इनके घर से करीब सौ मीटर दूर है। बताया जा रहा है कि मृतक के करीबी रहे त्रिलाेकी के माध्यम से इस जमीन का बेहद गुपचुप तरीके से सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि मृतक ने ही इसकी पहल की थी। वह अपने पिता के नाम की जमीन का कुछ हिस्सा बेचना चाहता था। माना जा रहा है कि उसके मंसूबे को त्रिलोकी ने मूर्त रूप देने के लिए शिक्षक दंपती से संपर्क किया। इस पूरे मामले में अन्य बिचौलियों के शामिल होने की बात भी बताई जा रही है, मगर उसका नाम अभी उजागर नहीं हो पाया है। शिक्षक दंपती के परिवार के नजदीकी शख्स ने बताया कि जमीन के इस सौदे के बारे में सारी बातचीत विद्यावती देवी ने ही की थी। शुरुआत में उनके पति को जानकारी ही नहीं थी। उन्हें बैनामा करने के समय जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पुलिस की बढ़ रही दिलचस्पी
इस केस से जमीन के सौदे का कनेक्शन न होने की बात कहने वाली पुलिस की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। उसकी समझ में आने लगा है कि पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश बिना जमीन के सौदे की जांच किए पूरी नहीं हो सकती। पुलिस इस बात को लेकर काफी गंभीर है कि तीन भाइयों के हिस्से की जमीन का सौदा सिर्फ एक भाई के कहने पर क्यों किया गया। जबकि, सबको पता है कि उनका पिता मानसिक तौर पर कमजोर है। सोमवार को शिक्षक दंपती से पुलिस ने संपर्क करने का भी प्रयास किया लेकिन वे नहीं मिल सके।

------------
पाक-साफ किया है सौदा
बैनामा कराने वाली विद्यावती देवी के पति नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वह वैध तरीके से जमीन का मूल्य देकर बैनामा कराए हैं। बैनामा करने वाला खुद जाकर रजिस्ट्री कार्यालय में पेश हुआ था। इसमें उनकी तरफ से किसी तरह की चूक नहीं की गई है। मगर अफसोस है कि पुलिस उनके घर जाकर अशोभनीय तरीके से पेश आ रही है। उन्हें थाने पर बुलाया गया है, मंगलवार को जाकर पुलिस से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed