फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The sword of dismissal hangs on three more

Basti News: तीन और पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Thu, 27 Jun 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
The sword of dismissal hangs on three more
कनिष्ठ सहायक की बर्खास्तगी के बाद तूल पकड़ रहा मामला
विज्ञापन

तीनों ने पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से प्राप्त की है नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कृषि विभाग में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक की सेवा समाप्ति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग में तैनात तीन वरिष्ठ सहायकों ने भी मृतक आश्रित कोटे से नौकरी प्राप्त की है। इन पर विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। हालांकि, अधिकारी बताते हैं कि सेवा नियमावली के विपरीत नौकरी कर रहे तीनों की जांच कृषि निदेशालय स्तर से चल रही है।
जानकारी के अनुसार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक अमन सिंह की सेवा उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने समाप्त कर दी है। विभाग के अनुसार, अमन के माता-पिता दोनों सरकारी सेवा में थे। इन्होंने पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी प्राप्त की थी, जो कि शासनादेश के विपरीत बताया जा रहा है। शिकायत पर हुई जांच में अमन पर लगे आरोप सही साबित हुए और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। डीडी कृषि स्तर से की गई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

विभागीय जानकार, अमन की बर्खास्तगी के बाद तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि उप कृषि निदेशक व मृदा परीक्षण कार्यालय में तैनात एक-एक महिला वरिष्ठ सहायक और उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ सहायक ने भी गलत तरीके से नौकरी हथिया ली है। इन तीनों के माता-पिता सरकारी सेवा में थे। तीनों ने पिता की मौत के बाद नौकरी प्राप्त की है। इन लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। यह चर्चा बुधवार को विभाग में दिनभर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
तीनों कर्मियों पर गलत तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप हैं। इसकी जांच कृषि निदेशालय के संयुक्त निदेशक ब्यूरो स्तर से चल रही है। माह भर में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
-अविनाश चंद्र तिवारी, संयुक्त निदेशक (कृषि)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed