फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The sweets market is hot due to the high price of sugar.

Basti News: चीनी के महंगाई से मिठाइयों का बाजार गर्म

Wed, 19 Aug 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The sweets market is hot due to the high price of sugar.
किराना स्टोर पर खाद्य सामग्री संवाद
बस्ती। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले चीनी के बढ़ते दाम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह में चीनी की कीमत में 15 से 20 फीसदी तक उछाल आया है। फुटकर बाजार में चीनी 62 से 64 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं थोक बाजार में भी कीमत तेजी से बढ़ी है। इससे त्योहार पर मिठाइयों के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले थोक बाजार में चीनी 4,400 रुपये प्रति क्विंटल थी। इसके बाद भाव बढ़कर 4,800 रुपये प्रति क्विंटल हुआ और अब छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गया है। हालांकि अलग-अलग बाजारों में कीमत में अंतर बना हुआ है। पुरानी बस्ती के थोक कारोबारी विक्की ने बताया कि इस बार मिलों में उत्पादन प्रभावित होने से बाजार में आपूर्ति कम हुई है।
विज्ञापन

कारोबारी राकेश ने बताया कि रक्षाबंधन समेत कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों की कीमत पर भी असर पड़ेगा। कारोबारियों के अनुसार, बड़े व्यापारियों की ओर से चीनी का भंडारण किए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य खाद्य पदार्थ भी हुए महंगे : चीनी के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। बादाम 900 से बढ़कर 1,050 रुपये किलो और नमकीन पिस्ता 1,200 से बढ़कर 1,500 रुपये किलो पहुंच गया है। सरसों का तेल, घी, दाल और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed