फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the suspended Naib Tehsildar himself reached the police station

Basti News: ... तो खुद थाने पहुंचा था निलंबित नायब तहसीलदार

Tue, 28 Nov 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
the suspended Naib Tehsildar himself reached the police station
आरोपी निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ब्ल को न्यायालय में पेश करने से पहले मेडिकल कराने ले जा
बस्ती। महिला अधिकारी से दुष्कर्म की कोशिश व हत्या के प्रयास के आरोपी निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की कहानी कटघरे में आ गई है। पुलिस के दावे को सोमवार दोपहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक बयान ने झूठा करार दिया। यह बयान आरोपी घनश्याम शुक्ला का था।
विज्ञापन

घनश्याम शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान का शीर्षक ''''स्टेटमेंट फाॅर मीडिया'''' दिया था। इसमें उन्होंने कहा कि बचपन से सुनते आए हैं। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। खैर, सत्य को परेशान होते तो देख लिया लेकिन अब इसको पराजित नहीं होने देना है। मेरे चरित्र पर बड़ा लांछन लगा है। मेरे माथे पर कलंक लगाने वालों को वक्त के साथ जवाब मिल जाएगा। साजिश के तार चाहें जितने लंबे हों सच के असमान को नहीं छू सकते।
विज्ञापन

मुझे भरोसा है सत्य पर, मुझे भरोसा है माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासन पर। मुझे भरोसा है प्रशासन पर, पुलिस पर, न्यायपालिका पर और सबसे बड़ा भरोसा है ईश्वर पर। वो कभी भी सत्य को पराजित नहीं होने देंगे। इसीलिए आज मैं कोतवाली बस्ती में अपने आपको कानून को सुपुर्द कर रहा हूं। नीचे अपना नाम घनश्याम शुक्ला लिखा था। यह बयान गिरफ्तारी से पहले आरोपी घनश्याम ने सोशल मीडिया पर जारी किया था। हालांकि अमर उजाला इस बयान की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed