{"_id":"68bf42c7d42db48eeb075e1e","slug":"the-student-who-ran-away-from-school-was-caught-by-a-prostitution-gang-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143463-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: देह व्यापार गिरोह के हाथ लग गई थी स्कूल से भागी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: देह व्यापार गिरोह के हाथ लग गई थी स्कूल से भागी छात्रा
Tue, 09 Sep 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल सुनील
- बिहार बेचने ले जाते समय रविवार तड़के ट्रक चालक के कब्जे से मुक्त कराई गई छात्रा
- मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, थानेदार भी जख्मी, छह आरोपी गिरफ्तार
- सोमवार दोपहर नगर थाने की पुलिस टीम से कुरहा पट्टी के पास हुई मुठभेड़
- अयोध्या आरटीओ ऑफिस के बगल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
बस्ती। विद्यालय से घर के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा अनैतिक देह व्यापार गिरोह के हाथ लग गई थी। उसे अयोध्या के एक मकान में रखकर ट्रक चालकों को बुलाकर देह व्यापार कराया गया। छात्रा ने एक ट्रक चालक से मदद मांगी तो वह उसे बिहार बेचने के लिए ले जाने लगा। पुलिस ने ट्रक चालक जयपुर राजस्थान के राहुल को तिलकपुर में दबोचकर छात्रा को मुक्त करा लिया और आरोपी दंपती सीमा व राम सहाय मूल निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के आधार पर दुबौलिया के कठौतिया निवासी सुनील व कलवारी के पंकज नाम के दो मुख्य आरोपियों की सोमवार दोपहर पुलिस टीम ने नगर थानाक्षेत्र के कुरहा पट्टी गांव के पास घेराबंदी की। एसपी अभिनंदन ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। गोली एसओ नगर विश्वमोहन राय की कलाई को छीलते हुए निकल गई। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से दो तमंचे, बिना नंबर की बाइक व कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी ने नगर थाने की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
26 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे 14 वर्षीय छात्रा लापता गायब हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। जांच में छात्रा खड़ौआ के पास तक सीसीटीवी में देखी गई लेकिन उसके बाद से लापता हो गई। पुलिस की टीमें लगातार छानबीन करती रहीं।
विज्ञापन
एसपी अभिनंदन ने बताया कि छह सितंबर को एसओ विश्वमोहन राय व चौकी इंचार्ज करहली सर्वेश चौधरी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि जिस छात्रा को पुलिस ढूंढ़ रही है, उसे एक व्यक्ति ट्रक से बेचने के लिए कहीं ले जा रहा है। पुलिस टीम ने हाईवे पर सघन तलाश शुरू की तो रविवार को तड़के 04:30 बजे तिलकपुर में एक ट्रक पर छात्रा चालक राहुल निवासी रोड नंबर-14 बीकेआई एरिया विश्वकर्मा थाना हरमाड़ा जिला जयपुर राजस्थान के साथ मिली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अयोध्या आईटीआई के पास की रहने वाली सीमा पत्नी राम सहाय मूल निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली के यहां से लेकर बिहार या बंगाल बेचने के लिए जा रहा था। राहुल ने ही पुलिस को बताया कि सीमा अयोध्या में जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है।
-
कलवारी के पंकज ने जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला
महिला पुलिस ने नियमानुसार पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि 26 अगस्त को स्कूल से निकल कर बगैर किसी को बताए घर की तरफ पैदल जा रही थी। नगर बाजार से आगे कलवारी रोड पर एक ट्रक रुका। कलवारी निवासी पंकज उसे चला रहा था। उसने जबरदस्ती गाड़ी में यह कहकर बैठा लिया कि वह उसे लालगंज छोड़ देगा। छात्रा के मुताबिक, ट्रक चालक पंकज ने सुनसान स्थान पर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, पंकज ने फोन से सुनील नाम के आदमी से बात की। आगे ले जाकर टांडा के पास दुबौलिया थानाक्षेत्र के कठौतिया निवासी सुनील के ट्रक में बैठा दिया। सुनील ने भी सुनसान स्थान पर कई बार दुष्कर्म किया। अगली सुबह सुनील ने अपने दोस्त सुबास निवासी वेदपुर थाना दुबौलिया को फोन करके बुलाया। सुबास ट्रक लेकर महोबा जा रहा था। सुल्तानपुर जिले के कटका के पास सुबास मिला तो उसके साथ सीमा निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली भी बैठी थी। सुनील छात्रा को सुबास और सीमा के हवाले करके वहां से चला गया।
सीमा व सुबास छात्रा को हाईवे के किनारे अयोध्या आरटीओ ऑफिस के पास किराये के मकान में लेकर गए। तब से 07 सितंबर तक छात्रा को अपने पास रखे थे। पुलिस के अनुसार, इस दौरान राहुल व सीमा का रिश्तेदार सुबास भी सीमा के घर आता-जाता और छात्रा से जबर्दस्ती संबंध बनाता था। सुबास और सीमा के बीच यह तय हुआ था कि देह व्यापार से जो रकम मिलेगी उसमें से कुछ हिस्सा रोज सुबास को देगी। इस दौरान दूरदराज से आने वाले ट्रक चालकों से संबंध बनवाकर सीमा ने लगभग 25-30 हजार रुपये की कमाई थी। छात्रा अपनी जान बचाने के लिए सीमा के चंगुल से 06 सितंबर शाम को भागी और पास में खड़े ट्रक ड्राइवर राहुल निवासी रोड नंबर-14 बीकेआई एरिया विश्वकर्मा थाना हरमाड़ा जिला जयपुर राज्य राजस्थान से मदद मांगी। राहुल उसकी मदद करने के बजाए बेचने के उद्देश्य से बंगाल बिहार ले जाने लगा। हालांकि, तब तक पुलिस उस तक पहुंच गई।
-
कई अन्य के गिरोह में शामिल होने का शक
- जिस्मफरोशी के इस रैकेट में कई अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि इस गिरोह के चंगुल में और कितनी युवतियां-किशोरियां आ चुकी हैं और गिरोह में कौन-कौन शामिल है? इसका ब्योरा खंगाला जा रहा है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।