{"_id":"60ef215f8ebc3ec20a706615","slug":"the-strike-of-technical-assistants-continues-at-the-office-of-the-chief-engineer-of-electricity-corporation-basti-news-gkp4018689104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पर तकनीकी सहायकों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पर तकनीकी सहायकों का धरना जारी
विज्ञापन

बस्ती। तकनीकी सहायकों का धरना बुधवार को भी बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में जारी रहा। पदाधिकारी ने मुख्य अभियंता से एसडीओ तृतीय को निलंबित कर जांच कराने की मांग की।
कर्मियों ने एसडीओ तृतीय पर आरोप लगाया कि उन्होंने तकनीकी कर्मचारी ओम प्रकाश का मानसिक उत्पीड़न किया। उससे ओम प्रकाश बीमार पड़ गए। धरना स्थल पर ओमप्रकाश के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद अधिकारी मामले में कार्रवाई करने से बच रहे हैं। संगठन के पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने कहा कि न्याय मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता जानबूझ कर राजस्व की हानि कर रहे हैं। यदि वे चाहते तो एसडीओ पर कार्रवाई कर धरना स्थगित करा सकते थे।
जोनल अध्यक्ष मो. नासिर हुसैन ने कहा कि अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा ने कहा कि कोई विभागीय अधिकारी पीड़ित के घर जाकर उनका हालचाल लेना उचित नहीं समझा। जोनल सचिव अमर सिंह ने कहा कि इस बार संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने का मूड बना चुका है।
विज्ञापन
इस मौके पर संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र चौरसिया, अजय पांडेय, राज कुमार चौधरी, नीरज कुशवाहा आदि ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पर अली अहमद, अजीत कुमार, दयाशंकर वर्मा, शरद पांडेय, इंद्र प्रताप, सुनील कुमार, अशीष कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, सिकंदर, शीलेंद्र कुमार, पवन कुमार, बाल्मीकि, अखिलेश यादव, अमित शर्मा, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
----
एसडीओ पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने बड़कुईया निवासी विद्युत कर्मी को फोन पर अपशब्द कहने, धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप मेें और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
इस मामले में विद्युत कर्मी की पत्नी ने तहरीर दी थी। दुर्गावती पत्नी ओम प्रकाश निवासी बड़कुइया ने तहरीर में लिखा है कि 19 जून की सुबह को उनके पति के मोबाइल फोन पर उप खंड अधिकारी बलवीर यादव ने कॉल कर अभद्र भाषा व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी दी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद