{"_id":"6868293ef7aa7e778c08d899","slug":"the-stolen-buffalo-was-slaughtered-in-siwan-and-the-meat-was-taken-awaythe-police-got-the-remains-buried-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139498-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी गई भैंस को सिवान में काटकर मांस ले गए...पुलिस ने अवशेष गड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी गई भैंस को सिवान में काटकर मांस ले गए...पुलिस ने अवशेष गड़वाया
Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के कनैला खुर्द उर्फ पुरौवा गांव से बृहस्पतिवार की रात चार डीजल इंजन व एक भैंस चोरी हो गई। भैंस को पुरौवा गांव के पश्चिम तकिया गांव के बाग में काट कर मांस उठा ले गए। राम किशोर ने पगहे (रस्सी) को अपनी भैंस का बताया।
गांव के त्रिलोकी, अमित कुमार, महेंद्र नाथ व राजेद्र प्रसाद का डीजल इंजन और राम किशोर की भैंस भी चोरी हो गई थी। गांव के पश्चिम तकिया गांव के बाग में भैंस को काट कर चोर मांस उठा ले गए। सुबह अवशेष देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पंहुचे। भैंस की पहचान हो जाने के बाद उसके अवशेष को जेसीबी से गड़वाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राम किशोर की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।