Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The state president gauged the pulse of the BJP and sought feedback on election preparations.

Basti News: प्रदेश अध्यक्ष ने टटोली भाजपा की नब्ज चुनावी तैयारियों का लिया फीडबैक

Thu, 19 Nov 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The state president gauged the pulse of the BJP and sought feedback on election preparations.
हर्रैया।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का कसबे में स्वागत करते भाज
बस्ती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को बस्ती दौरे के दौरान संगठन की जमीनी स्थिति परखने के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। हर्रैया और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन की सक्रियता, बूथ स्तर पर तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं का अपनी जिम्मेदारियों के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंघौला में उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय प्रभारी अभिजात मिश्र, जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रभान पांडेय वीसी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी होटल के सभागार में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और बूथ स्तर तक पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। शाम करीब चार बजे प्रदेश अध्यक्ष बस्ती सर्किट हाउस पहुंचे। यहां बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और संगठन की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। बैठकों में अष्टभुजा शुक्ल, गोपेश्वर त्रिपाठी, रामानंद नन्हे, प्रेमसागर तिवारी, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र गौड़, यशकांत सिंह, आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बुधवार को बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। सुमन सिंह ने विक्रमजोत के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सुमन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सर्वाधिक उत्थान हुआ है। राघवेंद्र त्रिपाठी, राजन सिंह, रंजना त्रिपाठी, दिलीप सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed