फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The splendor of Chhath is visible, shops are being decorated...ghats are being beautified.

Basti News: छठ की दिखने लगी छटा, सज रहीं दुकानें...संवर रहे घाट

Fri, 24 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The splendor of Chhath is visible, shops are being decorated...ghats are being beautified.
बस्ती। छठ की छटा अब निखरने लगी है। घरों में सफाई शुरू हो गई है। अखंड सुहाग और सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति की कामना के लिए सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व अब नजदीक है।
विज्ञापन

पूरब के इस प्रसिद्ध पर्व में जगह-जगह आस्था का सैलाब देखते बनता है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुहागिनें चार दिवसीय इस पर्व पर हर विधान पूरा करने के लिए तैयारियों में जुटी हैं। बाजार से लेकर घाट और परदेश से लेकर घर तक छठ मइया की पूजा से जुड़े हर रस्म पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

घरों में माताएं पूजा स्थल की विधिवत सफाई में जुटी हुई हैं। पूजा के थाल, बर्तन, डलिया की विधिवत धुलाई हो रही है। उसमें छइ मइया की पूजा में प्रयुक्त होने वाले किस्म-किस्म के पकवान तैयार होंगे। इसके अलावा परदेशी भी घर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। पुरानी बस्ती के रहने वाले सोहनलाल बताते हैं कि वह पूरे परिवार के साथ एक सप्ताह की छुट्टी लेकर छठ उत्सव मनाने घर आए हैं। इसके लिए दो महीने पहले ही ट्रेन में सीट की बुकिंग कर लिए थे।
वहीं, वैशाली एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे गोरखपुर के राम प्रवेश ने बताया कि वह अपने तीन भाई के साथ कुल 15 परिवार दिल्ली से गोरखपुर छठ उत्सव मनाने के लिए जा रहे हैं। हर साल यह पर्व मनाने के लिए हम लोग परदेश से अपने गांव पहुंचते हैं। यह पर्व मनाने के बाद ही नौकरी पर लौटेंगे।
शुक्रवार से ठेले पर पूजा सामग्री और फलों की दुकानें भी सजने लगेंगी। पीतल का पानी चढ़ा हुआ सूपा खूब बिकता है। इसकी आपूर्ति बरेली आदि शहरों से की जा रही है। उम्मीद है कि शुक्रवार से बाजार में छठ उत्सव का रंग दिखने लगेगा।
घाट पर बनने लगी पूजा की वेदी : शहर के अमहट घाट पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इसके बाद पुरानी बस्ती क्षेत्र निर्मली कुंड पर छठ उत्सव मनाया जाता है। दोनों जगहों पर घाट की सफाई से लेकर पूजा की वेदी बनवाने तक का कार्य शुरू हो गया है।
आजकल कुछ राजगीर मिस्त्री घाट पर ही घूमकर हजारों की कमाई कर रहे हैं। इधर-उधर बिखरे ईट, बालू से पूजा की वेदी तैयार कर रहे हैं। अमहट पर मिले मंटू कारीगर ने बताया कि रोजाना चार से पांच वेदी बनानी पड़ रही है। हजार रुपये से कम कमाई नहीं है। वेदी बनाने के बाद श्रद्धालु खुद अपने हाथ से उसमें रंग भरकर उसे आकर्षक बना रहे हैं।
रविवार की शाम से ही घाट छठ उत्सव से गुलजार हो जाएगा। चार दिवसीय यह पूजा रविवार की शाम से उत्कर्ष पर आ जाएगी। घाट पर व्रती महिलाओं के साथ पूरा परिवार उमड़ेगा। शाम ढलने के दौरान अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूजा की वेदी पर अखंड ज्योति जलाई जाएगी।

इस दौरान पूरी रात छठ मइया की कथा और भजन गीतों की बौछार होगी। इस उत्सव में जाने माने कलाकार भी पहुंचते हैं। इसी तरह निर्मली कुंड पर भी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed