{"_id":"67b8cbac7c25c54b49083549","slug":"the-slogan-of-har-har-gange-resonated-in-the-jail-680-prisoners-took-bath-in-ganga-water-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132388-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जेल में गूंजा हर-हर गंगे का जय घोष, 680 बंदियों ने गंगा जल से स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जेल में गूंजा हर-हर गंगे का जय घोष, 680 बंदियों ने गंगा जल से स्नान
Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जेल के 680 बंदियों ने गंगा जल से स्नान किया। जिसमें मुस्लिम बंदियों ने भी स्वेच्छा से पवित्र गंगा जल से स्नान किया। जेल में पहले पूजा पाठ की गई और फिर जेल के टैंक में गंगाजल को डाला गया, उसके बाद बंदियों ने गंगा जल से स्नान शुरू किया। हर हर गंगे के नारों से जेल गूंज उठी। पवित्र गंगा जल स्नान के समय जेल में गंगा जमुनी तहजीब का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। सभी धर्मों के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ गंगा जल से स्नान किया।
जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि पवित्र गंगा जल स्नान के समय जेल में गंगा जमुनी तहजीब का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। सभी धर्मों के लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ गंगा जल से स्नान किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि 144 साल बाद आए इस पवित्र महासंगम के गंगाजल से स्नान करने से कोई वंचित न रहे। बताया कि जेल में धर्म को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। यहां दीपावली में रामायण हुई थी उस में भी मुस्लिम बंदियों ने रामायण के श्लोक पढ़े।