फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The sacked soldier again posted a threatening video

बर्खास्त सिपाही ने फिर धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The sacked soldier again posted a threatening video
बर्खास्त सिपाही ने फिर धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाने पर पूर्व में तैनात रहे सिपाही दिग्विजय राय ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए विवादित वीडियो पोस्ट करके खलबली मचा दी है।
वीडियो में वह 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर गोरखपुर के मोहद्दीपुर में मर्डर करने की धमकी देता दिख रहा है। इससे पहले भी ऐसे ही कारनामे की वजह से पहली जनवरी को बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय को बड़ेवन फ्लाईओवर के पास से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास खड़ा होकर वह सोशल मीडिया पर लाइव हुआ था और एसपी सहित पर कई पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा रहा था। वह एसपी को धमकी भी दे रहा था कि 24 घंटे के भीतर उनके काले कारनामे की पोल खोल देगा। इसकी जानकारी कोतवाल रामपाल यादव को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे जमानत मिल गई। कप्तानगंज थाने में तैनात रहे सिपाही दिग्विजय राय को एसपी हेमराज मीणा ने पिछले दिनों निलंबित किया था। उस पर सोशल मीडिया के जरिए कुछ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के आरोप थे। बाद में पुलिस लाइंस में बवाल और तोड़फोड़ करने के आरोप में उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed