फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The roof of the generator and tubewell room of PHC collapsed, the sweeper was saved

Basti News: पीएचसी के जेनरेटर व ट्यूबवेल कक्ष की छत गिरी, स्वीपर बचा

Sun, 01 Jun 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 01 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The roof of the generator and tubewell room of PHC collapsed, the sweeper was saved
बनकटी। पीएचसी के जेनरेटर व ट्यूबवेल कक्ष की छत शनिवार को गिर गई। किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन, अस्पताल में पानी की सप्लाई ठप हो गई। बनकटी में 1986 में पीएचसी का उद्घाटन हुआ था। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया है। कर्मचारियों का आवास क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश होने पर दवाओं को बचाना मुश्किल होता है। फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने बताया कि करीब 10 बजे छत गिरने से जेनरेटर व मोटर मलबेे के नीचे दब गया है। बिजली कटने पर वैक्सीन बचाना चुनौती होगी। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि एक दो दिन में मलबा हटवा दिया जाएगा। जनरेटर व मोटर की मरम्मत कराकर बिजली व पानी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed