फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The road from Parshurampur to Gonda border will be widened with Rs 19 crore

Basti News: 19 करोड़ से चौड़ी होगी परशुरामपुर से गोंडा बाॅर्डर की सड़क

Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The road from Parshurampur to Gonda border will be widened with Rs 19 crore
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने 10.37 किमी लंबी सड़क चौड़ीकरण का भेजा था इस्टीमेट
विज्ञापन

बस्ती और गोंडा जिले के राहगीरों का आवागमन होगा बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परशुरामपुर से दर्रूपुर-सलेमपुर होकर गोंडा सीमा स्थित गोशाला श्रीनगर तक की 10.37 किमी लंबी सड़क को 19.08 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा और मजबूत करने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के प्रस्ताव को शासन ने न केवल मंजूरी दे दी है, बल्कि 9 करोड़ 54 लाख 43 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इस सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण शुरू कर दिया जाएगा। मार्ग का निर्माण हो जाने से बस्ती और गोंडा जिले के सैकड़ों गांवों के राहगीरों का आवागमन बेहतर हो जाएगा।
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर से दर्रूपुर-सलेमपुर होकर गोंडा जिले की सीमा स्थित श्रीनगर तक जाने वाली 10.37 किमी लंबी सड़क जर्जर हो चुकी है। शार्टकट होने के कारण इस मार्ग से बस्ती जिले के परशुरामपुर और गोंडा जिले के सैकड़ों गांवों के राहगीरों का सीधा आवागमन होता है। लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। दूसरी तरफ यह मार्ग महज 3.75 मीटर चौड़ा होने के कारण दुश्वारी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने 10.37 किमी सड़क को 5.50 मीटर चौड़ा करने के लिए 19.08 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मुख्यालय के जरिये शासन को भेजवा था। सहायक अभियंता क्षितिज पांडेय के अनुसार, इस सड़क का अच्छी तरह से निरीक्षण कर लिया गया है और नए सिरे से चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करने की तैयारी की जा रही है। सड़क निर्माण से पूर्व बिजली के खंभे हटवाए जाएंगे और वन विभाग सड़क के किनारे पेड़ों की कटाई कराए, ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
परशुरामपुर से दर्रूपुर-सलेमपुर और गोशाला होकर गोंडा बाॅर्डर स्थित श्रीनगर तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था। शासन की मंजूरी मिल गई है। टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- इं. संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed