फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The road connecting the medical college will be widened from Rampur to Deoria.

Basti News: मेडिकल कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क रामपुर से देवरिया तक होगी चौड़ी

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The road connecting the medical college will be widened from Rampur to Deoria.
दूसरे चरण में बनेगी आठ किमी लंबी, सात मीटर चौड़ी सड़क
विज्ञापन

बस्ती। मेडिकल काॅलेज को जोड़ने वाली जिला अस्पताल से सोनूपार, रामपुर होते हुए देवरिया तक जाने वाली सड़क का शेष हिस्सा भी अब चौड़ा किया जाएगा। दूसरे चरण के निर्माण में रामपुर से देवरिया तक आठ किमी की लंबाई में सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क परियोजना के लिए 24 करोड़ 55 लाख 75 हजार रुपये बजट की स्वीकृति दी गई है। पहली किस्त के रूप में 6 करोड़ 13 लाख 93 हजार रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं।
16 किमी लंबी यह सड़क बस्ती-कांटे मार्ग के जिला अस्पताल से शुरू होकर कैली, सोनूपार, रामपुर मेडिकल कॉलेज होते हुए देवरिया माफी पर आकर समाप्त हो रही है। प्रथम चरण में यह सड़क आठ किमी लंबाई में सात मीटर चौड़ी जिला अस्पताल से रामपुर मेडिकल कॉलेज तक बनाई गई। शेष आठ किमी सड़क का निर्माण बचा हुआ है। शासन ने बचे हुए हिस्से में सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

रामपुर से पकड़ी चंदा होते हुए देवरिया माफी तक आठ किमी की लंबाई में यह सड़क बनाई जानी है। इससे मेडिकल कॉलेज तक आने-जाने का मार्ग सुलभ हो जाएगा। इस सड़क के निर्माण से मुंडेरवा सहित जिले के पूर्वी अंचल के लोग बस्ती-कांटे मार्ग पर देवरिया माफी से सीधे मेडिकल कॉलेज या बस्ती-महुली मार्ग पहुंच सकेंगे। इससे शहरी आवागमन का भार भी कम हो जाएगा। वहीं पकड़ी चंदा, देवरिया माफी, बांसगांव, कोपवा, पोखरभिटवा, कोपिया, छितही आदि दो दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन भी सुलभ होगा। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के एक्सईएन अवधेश प्रसाद ने बताया कि रामपुर से देवरिया तक सात मीटर चौड़ी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। धन भी आवंटित हो गया है। शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed