फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The question papers have arrived... Pre-board examinations will begin today in secondary schools.

Basti News: प्रश्न पत्र पहुंचे...आज से होगी माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा

Mon, 12 Jan 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The question papers have arrived... Pre-board examinations will begin today in secondary schools.
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में प्री- बोर्ड परीक्षा 12 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी। 19 जनवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले साल के रिजर्व कोटे के प्रश्न पत्रों के जरिये यह परीक्षा कराई जानी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में यह प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस बार हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 39944 है। इसमें बालक 19014, बालिका- 19930 शामिल है। जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 34214 है। इसमें 16,568 बालक और बालिका 17,646 हैं। इन विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले के सभी 401 माध्यमिक विद्यालयों में पिछले साल के रिजर्व कोटे के प्रश्न पत्र भी पहुंचा दिए गए हैं। यह विद्यार्थियों के लिए डमी परीक्षा होगी। इसमें बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर सभी विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

24 जनवरी से इन विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा भी शुरू होने वाली है। इससे पहले विद्यालय स्तर पर प्री-बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ताकि विद्यार्थी अपने दो साल की पढ़ाई का मूल्यांकन स्वयं कर सकें। परीक्षा की समयावधि विद्यालय प्रबंधन सुविधानुसार निर्धारित करेंगे। सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

कोट

प्री-बोर्ड परीक्षा की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विद्यालयों में रिजर्व कोटे के प्रश्न पत्र भी भेज दिए गए हैं। 19 जनवरी तक यह परीक्षा पूरी करा ली जाएगी। इस परीक्षा का जायजा भी लिया जाएगा।

-संजय सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed