फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The quality of the road is doubtful, tar is being laid without cleaning

Basti News: सड़क की गुणवत्ता संदिग्ध, बिना सफाई डाल रहे तारकोल

Mon, 09 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The quality of the road is doubtful, tar is being laid without cleaning
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के पचलौरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में मानक की अवहेलना का आरोप लगाया जा रहा है। गिट्टी की कमी व सड़क की सफाई किए बिना तारकोल डालने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्य सड़क से पचलौरिया को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण करा रही है। यह सड़क पूर्व में मंडी समिति ने बनाई थी। इसकी लंबाई लगभग चार किलोमीटर है। आठ साल से खस्ताहाल इस सड़क का ग्रामीणों के अथक प्रयास से निर्माण का कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सूर्यमणि पांडेय का कहना है एक तो गिट्टियां कम डाली जा रही हैं। दूसरे सड़क की सफाई किए बिना तारकोल डाल कर छोटी गिट्टी से लेपन हो रहा है। यह सड़क एक साल में ही टूट जाएगी। वहीं, संजय सिंह का कहना है रोलर केवल दिखाने के लिए खड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि रोलर को ही ठीक से चला दिया जाए तो भी सड़क कुछ हद तक मजबूत हो सकती है। अरविंद कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान गिट्टियों पर पानी नहीं डाला जा रहा है। अशोक, पप्पू यादव, राजेश कुमार, उमाशंकर सिंह, विशाल, प्रभात त्रिपाठी, शिवकुमार अभिशेष सिंह ने सड़क की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के जेई सुनील दत्त ने बताया कि जानकारी मिल गई है। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed