फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The project encompass offices

परियोजना कार्यलयों पर धरना

Tue, 27 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 27 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The project encompass offices
परशुरामपुर सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का प्रर्दशन जारी।
आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना सभी परियोजना केंद्रों पर मंगलवार को भी जारी रहा। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय सल्टौआ गोपालपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों ने कोषाध्यक्ष कादंबरी पांडेय की अगुवाई में धरना जारी रखा। कादंबरी ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक  धरना चलता रहेगा। पोषाहार वितरण, हौसला पोषण योजना आदि कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर गीता देवी, लीलावती, मनीषा, कामिनी, नीलम, समुंद्रा, सत्यवती, सुनीता, कमलावती, संगीता, तारा देवी, गायत्री, हरिप्रसाद, वंदना, कबूतरा देवी, सरोज देवी, शिवकुमारी, सुनीता, उषा देवी, महादेवी, शिवकुमारी, राजमती, शीला, किरन, सुमन सिंह, शीला, विमला, पुष्पा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

 
परशुरामपुर विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई आंगनबाड़ी कर्मियों ने परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार अंधी और बहरी हो गई है। इस मौके पर  ओमकांति, वीना सिंह, सरोज कुमारी, सुनीता पांडेय, सरोज शर्मा, माया देवी, गीता  विश्वकर्मा, आशा सिंह, रीता देवी, नीता शर्मा, शिप्रा वर्मा, रजनी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों ने सीडीपीओ कार्यालय पर ताला बंदी कर प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन कर रही सुंदरी देवी ने बताया कि ज्यादातर  लोग लखनऊ धरने में है। जितने भी लोग लखनऊ नहीं जा सके वह कार्यालय पर ताला बंदी कर धरना दे रहे हैं। इस मौके पर आरती देवी, अनारी, कुशलावती, कृष्ण कुमारी,सुभावती, गंगोत्री, इंद्रावती देवी, मीरा देवी, रुकसाना आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों ने तालाबंदी कर परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। आंदोलन की अगुवाई रेखा वर्मा ने की। कहा कि सरकार की सारी महत्वपूर्ण योजनायें जिस तरह से ठप्प हो गई है। उससे सरकार की सांस फूलने लगी है। इस मौके पर अनीता वर्मा, केवला सिंह, अनुपमा, विमला, पुष्पावती, माधुरी यादव, गीता यादव, उर्मिला, मायावती वर्मा, शीला, मंजू सिंह, मालावती, मीरा, प्रमिला देबी, अद्यावती आदि मौजूद रहीं।



बभनान प्रतिनिधि के अनुसार मांगों को लेकर आंदोलन कर रही महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन व  भूख हड़ताल परियोजना कार्यालय गौर पर जारी रहा। इनकी मांगों को  जायज बताते हुए भाजपा नेता रमाकांत पांडे ने समर्थन करते हुए कहा कि वह मांगों से केंद्रीय बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री को अवगत  कराएंगे। इसके बाद भाजपा नेता ने भूख हड़ताल पर बैठी कर्मियों में फल  वितरण कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह ने कहा  कि अब क्षेत्रीय लोगों का जिस तरह से समर्थन मिलने लगा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार को हमारी मांगे माननी ही पड़ेंगी। इस मौके पर मीना  रानी, रीता सिंह, आकाला देवी, शारदा देवी, कुसुम श्रीवास्तव, माया देवी,  शीला शुक्ला, उर्मिला सिंह, साधना मिश्रा, प्रेमा, मालती देवी, राधिका,  निर्मला, गीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed