फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The problems of the Principal and teachers will be resolved in time.

Basti News: प्रधानाचार्य व शिक्षकों की समस्याओं का समय से होगा निस्तारण

Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The problems of the Principal and teachers will be resolved in time.
गौर। प्रधानाचार्य व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य परिषद की ओर से किसान इंटर कॉलेज बभनान में शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उसका हर हाल में समय से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन



डीआईओएस संजय सिंह ने कहा कि शैक्षिक जगत में प्रधानाचार्य और शिक्षकों का विशेष महत्व है। कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सामाजिक ज्ञान के साथ-साथ एक दिशा देने वाले शिक्षक ही होते हैं। उनके पढ़ाए और बताए गए रास्तों पर चलकर छात्र अनेक उपलब्धियां हासिल करते हैं। प्रधानाचार्य और शिक्षकों के किसी भी मुद्दे को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि व प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों के व्यावहारिक कठिनाइयों को अवगत कराया और कहा कि तमाम ऐसी मांगे हैं, जिसके लिए परिषद समय-समय पर निरंतर लड़ाई लड़ता आ रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले परिषद के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिलाध्यक्ष शिवपूजन मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ गिरजेश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश वर्मा, मंत्री हरिराम बंसल, अजीत प्रताप सिंह व इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार पांडेय ने अपने-अपने विचार रखें और डीआईओएस को स्मृति चिन्ह देकर माला पहनकर स्वागत किया। विचार गोष्ठी में सेवानिवृत हो चुके प्रधानाचार्य और कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री राम कमल सिंह ने किया। इस अवसर पर गणेश प्रसाद पांडेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, केसरी नारायण तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, कमलेंद्र मिश्र, विकास सिंह, राजेश मणि त्रिपाठी, अमित दुबे, अशोक पांडे, बृजेश तिवारी, सुनील पांडेय, विनोद पाठक, आलोक कनौजिया, रामसहाय, रामबचन, मुस्लिमा खातून, राजाराम, गंगाराम वर्मा, प्रदीप तिवारी, सर्वेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed