{"_id":"65c69bfa6388dd8163054994","slug":"the-problem-of-dehydration-is-increasing-among-the-elderly-in-winter-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111242-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जाती सर्दी में बुजुर्गों में बढ़ रही डिहाइड्रेशन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जाती सर्दी में बुजुर्गों में बढ़ रही डिहाइड्रेशन की समस्या
Sat, 10 Feb 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
सर्द हवा के थमने तक एहतियात बरतें बुजुर्ग और बच्चे
जकड़न, तेज बुखार व निमोनिया से पीड़ित हो रहे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सर्द हवा के आगे चटख धूप बेबस है। ऐसे मौसम में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। चिकित्सकों ने सर्द हवा का सितम थमने तक बुजुर्गों और बच्चों को एहतियात बरतने का सुझाव दिया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 80 बीमार बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। जबकि डिहाइड्रेशन के पीड़ित 18 बुजुर्ग।
मौसम मेंं परिवर्तन से अधिकतर बच्चे सीने में जकड़न, तेज बुखार व निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ला के मुताबिक सुबह के समय सर्द हवा में स्कूल जाना और दोपहर में चटख धूप में लौटने की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। बुजुर्गों में भी डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। दिन में सर्द हवा की वजह से धूप के बावजूद राहत नहीं है। तापमान में स्थिरता बनी हुई है। धूप सेंकने के दौरान भी गर्म कपड़े पहने रहें। अपराह्न तीन बजे के बाद घर से न निकलें।
फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी के मुताबिक बुजुर्गों के हाथ-पांव सुन्न होने की शिकायत बढ़ी है। कमर और आधे सिर में दर्द की भी शिकायत आ रही है। उन्होंने बताया कि बीते कई दिन तक धूप के संपर्क में न आने से बुजुर्गों और बच्चों में विटामिन डी की कमी हो गई है। ऐसे में सर्द हवा से अकड़ रहे अंग में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
..
शुक्रवार को हल्की रही सर्द हवा, तापमान भी स्थिर
शुक्रवार को जिले में सर्द हवा की गति में कमी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार तक करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा की गति सुबह से ही सुस्त रही। तापमान भी स्थिर रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जेट स्ट्रीम धीरे-धीरे सुस्त पड़ रहा है। यही कारण है कि हवा की गति भी कम हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -