फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The principles of Pt. Deendayal are for the betterment of every class: Brijesh Pathak

हर वर्ग की भलाई के लिए हैं पं. दीनदयाल के सिद्धांत : बृजेश पाठक

Sun, 25 Sep 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The principles of Pt. Deendayal are for the betterment of every class: Brijesh Pathak
भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री बृज - फोटो : BASTI
हर वर्ग की भलाई के लिए हैं पं. दीनदयाल के सिद्धांत : बृजेश पाठक
विज्ञापन

बस्ती। एकात्म मानववाद व अंत्योदय की प्रेरणा माने जाने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रविवार को भाजपा कार्यालय सहित कई जगहों पर मनाई गई। पुराना डाकखाना स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पं. दीनदयाल के सिद्धांतहर वर्ग की भलाई के लिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पं. दीनदयाल से सिद्धांतों को आलीजामा पहनाया। पं. दीनदयाल मानववाद के समर्थक थे। उनके सिद्धांत हर वर्ग समुदाय को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2024 का लक्ष्य रखा है। इस पर प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है। बुंदेलखंड में पानी के संकट को दूर करने में हमने कामयाबी पाई है। इसी से प्रेरणा लेकर अब हर घर को पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सम्मान में किसी प्रकार की ठेस नहीं आने दी जाएगी। सभी को साथ लेकर संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके पूर्व, उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला सहकारिता अध्यक्ष राजेंद्रनाथ तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर तिवारी, गोपेश्वर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला के नेतृत्व में पं. दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार गुप्ता, राकेश शर्मा, सभासद गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा सेक्टर प्रभारी अवधेश त्रिपाठी के नेतृत्व में धनघटी स्थित पंचायत भवन परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बहादुरपुर परमानंद सिंह के नेतृत्व में राजकोट दुर्गा मंदिर परिसर में पं. दीनदयाल की जयंती मनाई गई। मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन जायसवाल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सूर्य नारायण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, वरिष्ठ भाजपाई वीरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पं. दीनदयाल की जयंती हरिहरपुर मनाई गई। मौके पर शिव प्रसाद तिवारी, अवधेश पांडेय, रामसुमेर, राजेश उपाध्याय, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed