फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The presidents of the sugarcane committees submitted a memorandum of demands to the sugarcane minister.

Basti News: गन्ना समितियों के अध्यक्षों ने गन्ना मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Thu, 16 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The presidents of the sugarcane committees submitted a memorandum of demands to the sugarcane minister.
हर्रैया। प्रदेश के गन्ना समिति संघ ने चीनी उद्योग व गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को समितियों व किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को समस्याओं पर विचार कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मांग पत्र में समितियों पर कोरोना काल से बंद सुरक्षण बैठकें शुरू कराने की मांग की गई है। अध्यक्षों ने मंत्री को बताया कि ये बैठकें किसानों की समस्याओं को विभाग तक पहुंचने का माध्यम थीं। गन्ना समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से ही सभी भुगतान सुनिश्चित कराए जाएं ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य का भुगतान समितियों के माध्यम से कराया जाए, जिससे किसानों को समय पर और पूर्ण भुगतान प्राप्त हो सके। मांग पत्र के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में गन्ना समिति अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत सिंह, बृजेंद्र सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed