फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The police got the luggage left in the bus

Basti News: बस में छूटा सामान पुलिस ने दिलाया

Thu, 23 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The police got the luggage left in the bus
पुरानी बस्ती। चारबाग डिपो की बस के कंडक्टर की लापरवाही से महराजगंज के मनोज गुप्ता को बुधवार को घंटों परेशान होना पड़ा। मनोज हर्रैया में चाय पीने उतरे थे। इसी बीच बस चल दी। मनोज का सामान बस में ही था। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया और उनकी मदद से बस को पॉलिटेक्निक चौराहे पर रोका गया।
विज्ञापन

दूसरी बस से मनोज पॉलिटेक्निक चौराहे पहुंचे और अपना समान सुरक्षित पाकर चैन की सांस ली। इस कारण करीब एक घंटे तक बस में बैठे यात्रियों काे भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

महराजगंज के घुघली के अमवा भैसी गांव के मनोज गुप्ता लुधियाना में नौकरी करते हैं। त्योहार पर घर आ रहे थे। बुधवार सुबह वह ट्रेन से लखनऊ पहुंचे। वहां से गोरखपुर के लिए चारबाग डिपो की बस में बैठे। दोपहर करीब 12 बजे बस हर्रैया में एक ढाबे पर रुकी, जहां मनोज व अन्य यात्री चाय पीने के लिए उतरे थे। कुछ देर बाद बस चली गई पर मनोज वहीं छूट गए। सारा सामान बस में होने से वह परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। डायल 112 ने पता लगाकर बस को बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर रुकवाया। मनोज दूसरी बस से पहुंचे और सामान सुरक्षित पाकर चैन की सांस ली। मनोज ने डायल 112 टीम का आभार जताया। उधर, बस रोके जाने को कारण अन्य यात्रियों ने कंडक्टर पर नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed