{"_id":"6aa052038f7b1672270e7ac3","slug":"the-picture-changed-with-pm-shri-smart-classes-gave-a-new-boost-to-education-basti-news-c-207-1-bst1031-166314-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीएम श्री से बदली तस्वीर, स्मार्ट क्लास ने दी शिक्षा को नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीएम श्री से बदली तस्वीर, स्मार्ट क्लास ने दी शिक्षा को नई उड़ान
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय उभाई में कंप्यूटर से बच्चों को डिजिटल शिक्षा का दिया जा रहा ज्ञान
बस्ती। जिले के पीएम श्री विद्यालय ने शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर बदल दी है। स्मार्ट क्लास से जहां शिक्षा को नई उड़ान मिली है, वहीं डिजिटल लाइब्रेरी बच्चों के बौद्धिक स्तर को बढ़ा रहा है। हाइटेक क्लास रूम व सुविधाओं से लैस इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की रुचि भी देखने लायक है। अध्यापक उन्हें पढ़ाने के साथ ही कंप्यूटर कक्ष में जहां डिजिटल शिक्षा दे रहे हैं, वहीं स्मार्ट क्लास में उनके आधुनिक ज्ञान को भी बढ़ाया जा रहा है।
जिले में 22 पीएम श्री विद्यालयों में 5,058 बच्चे अध्ययनरत हैं। इनमें जहां बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, वहीं सुविधाओं व संसाधनों से समृद्ध भी हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चे कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहे हैं। आईसीटी लैब बच्चों को सीखने में काफी मददगार साबित हो रहा है। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में स्वच्छ और आकर्षक भौतिक परिवेश है। पीएम श्री योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल उपकरण, झूले बच्चों के उपलब्ध हैं।
उनके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। लाइब्रेरी में एक हजार से ज्यादा पुस्तक हैं। अत्याधुनिक फर्नीचर, मध्याह्न भोजन के लिए शेड और फर्नीचर आदि व्यवस्था है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में विद्यालय रहता है।