फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The pickup carrying tomatoes collided with the bridge

Basti News: टमाटर लादकर जा रहा पिकअप पुल से टकराया

Wed, 07 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The pickup carrying tomatoes collided with the bridge
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर टमाटर लादकर जा रहा पिकअप नल्हीपुर के पास पुल की रेलिंग से टकरा गया। हादसा रात दो बजे के करीब रामरेखा नदी के पुल पर हुआ। सड़क पर टमाटर फैल गया। इससे हाईवे पर 25 मिनट तक यातायात बाधित हो गया। पिकअप चालक व टमाटर व्यापारी बाल-बाल बच गए। पिकअप चालक सरताज अली निवासी पियारेपुर सरैया थाना सफदरगंज बाराबंकी व टमाटर व्यापारी राम प्रताप मौर्या निवासी मौथरी थाना जैदपुर बाराबंकी ने बताया कि व्यापारी टमाटर लादकर बाराबंकी से गोरखपुर मंडी ले जा रहा था। छावनी कस्बा पार करते ही फोरलेन पर खतरनाक हो चुके संकरे पुल से टकरा गया। गुहार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। टमाटर व्यापारी ने बताया कि सुबह होने पर कुछ लोग टमाटर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed