{"_id":"65469cd504f23b93930a6478","slug":"the-pandal-echoed-with-cheers-after-seeing-the-coronation-basti-news-c-207-1-bst1001-6640-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राज्याभिषेक देख जयकारों से गूंज उठा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राज्याभिषेक देख जयकारों से गूंज उठा पंडाल
Sun, 05 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
- सनातन धर्म संस्था की ओर से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में बच्चों ने किया सजीव मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती।इस दौरान पंडाल जयकारों से गूंज उठा। काफी देर तक खुशी का माहौल छाया रहा।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री राम दरबार की आरती से हुई। इसके बाद महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली के बच्चों द्वारा लीला का मंचन शुरू हुआ। रावण को मेघनाथ वध की सूचना मिलती है। इस पर वह मूर्छित होकर विलाप करने लगता है। फिर रावण अपनी सेना को ललकारते हुए आदेशित करता है की कोई भी सैनिक रण क्षेत्र से अपनी पीठ दिखाकर नहीं भागेगा। रावण अपनी सेना के साथ प्रभु राम की सेना पर टूट पड़ता है। रामा दल में हाहाकार मच जाता है। बाद में प्रभु श्रीराम रावण का वध कर देते हैं। इस दौरान समूचे पंडाल में जय श्री राम की जय घोष होने लगती है। रावण के मृत्यु उपरांत प्रभु श्रीराम ने विभीषण का राज्याभिषेक कराया। इसके बाद माता सीता की वापसी के समय उनके अग्नि परीक्षा का अद्भुत मंचन हुआ। दूसरे प्रसंग में प्रभु श्री राम के अयोध्या वापसी, भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक व पुरजन उपदेश का मंचन सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग के बच्चों द्वारा किया गया।