{"_id":"6905291fd7152fcc480fc74c","slug":"the-number-of-patients-in-the-opd-has-increased-and-people-are-suffering-from-sore-throat-and-cold-basti-news-c-207-1-bst1005-146758-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़, गले में खराश और जुकाम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़, गले में खराश और जुकाम से लोग बेहाल
Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में परामर्श के लिए खड़े मरीज
बस्ती। लगातार बारिश और ठंड के मौसम में कई प्रकार की बीमारियां पांव पसार रही हैं। गले में खराश, खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।
निजी क्लीनिकों में भी 25-30 प्रतिशत मरीज बढ़ गए हैं। ज्यादातर लोग वायरल संक्रमण से परेशान हैं। डॉक्टरों ने बारिश में भीगने से बचने, गुनगुने पानी से गरारा करने, ठंडे पेय से परहेज और संतुलित आहार की सलाह दी। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा लेने का परामर्श दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि सुबह-शाम ठंड और इधर कई दिनों से हो रही छिटपुट बारिश से सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में इंफेक्शन की समस्याएं हो रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ऐसे 100 से 130 मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 946 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि सांस और एलर्जी से पीड़ित करीब 80 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि बच्चों में मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने दवा के साथ जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी। इस समय गले में खराश और जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। उनका कहना है कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। वहीं, एमडी डॉ. पीएल ने कहा कि बदलते मौसम में लोगों के गले में संक्रमण संबंधी समस्या अधिक आ रही है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे में ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक, ठंडे जूस, लस्सी आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।