{"_id":"623b647b1ac28d35de30f394","slug":"the-nominations-of-all-the-three-candidates-were-found-valid-in-the-investigation-basti-news-gkp430849772","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में तीनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में तीनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध मिले
विज्ञापन

बस्ती। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।
एमएलसी चुनाव में भाजपा के सुभाष यदुवंश, सपा के संतोष यादव सन्नी और निर्दलीय प्रत्याशी राजू सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें तीनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। ऐसे में एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधे मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है। एडीएम ने बताया कि 25 मार्च को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। यदि नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के बाद दो या उससे अधिक उम्मीवार मैदान में रहेंगे तो नौ अप्रैल को आठ से चार बजे तक मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।