फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the names erased

विधायक और सांसद के नाम की तस्वीर हटाई

Thu, 14 Mar 2019 12:12 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
the names erased
हटाए गए नाम। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर होर्डिंग को हटाया जाने लगा है। हर्रैया विधायक अजय सिंह की विधायक निधि से हाईवे पर स्थापित तीन स्वागत द्वारों पर चस्पा नाम व तस्वीर छावनी पुलिस व एनएचएआई ने हटा दिए। इन स्थानों पर पेंटिंग कर दी गई है। जनपद की सीमा घघौवा पुुुल के समीप स्व. पं. अटल बिहारी वाजपेयी द्वार, छावनी के खेसुआ में शहीद जालिम सिंह द्वार और महाराजगंज कस्बे के समीप लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल द्वार के नाम से स्थित है। जिस पर सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक अजय सिंह की तस्वीर और नाम भी अंकित था। इसे हटाए जाने पर भाजपा समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम व मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर हीरावले बांडु ने बताया कि छावनी थानाध्यक्ष यशवंत सिंह की मौजूदगी में चुनाव आयोग के निर्देश पर इन्हें ढकने का आदेश मिला था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग और डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर स्वागत द्वार पर सांसद और विधायक के नाम और चित्र को हटाने के निर्देश मिले थे, जिसे एनएचएआई प्रशासन के सहयोग से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed