फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The more books you read, the more knowledge you will gain: Jaya

जितनी ज्यादा किताबें पढ़ेंगे, उतनी अधिक बढ़ेगी जानकारी : जया

Sun, 21 Apr 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The more books you read, the more knowledge you will gain: Jaya
इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली श्रीराम सुभाष चौधरी इंटर काॅलेज चैसार की छात्रा जया पाठक ने कहा कि विद्यार्थी मोबाइल फोन का प्रयोग पढ़ाई तक ही सीमित रखें। तभी मनचाही सफलता मिलेगी।
हरिहरपुर गांव की रहने वाली जया विद्यार्थियों को रेगुलर मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह देती हैं। बताया कि जितनी ज्यादा किताबों का अध्ययन किया जाए, उतना ही ज्ञान बढ़ता है। वह मोबाइल को डिस्टर्बिंग एलीमेंट बताती हैं।
विज्ञापन

कहती हैं कि आजकल युवा सोशल साइटों के मकड़जाल में फंसकर अपनी पढ़ाई को प्रभावित कर लेते हैं। नतीजन उनका परीक्षा परिणाम प्रभावित हो जाता है। जया ने कहा कि वह नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। यह प्रोफेशन उन्हें व उनके पापा दोनों को पसंद है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप चौधरी, मनोज चौधरी, बाल कृष्ण, सतिराम गुप्ता, देव प्रकाश भट्ट, राम यश कन्नौजिया सलीम खान आदि को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed