फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The miscreants fled after firing at the youth, FIR lodged

Basti News: युवक पर फायरिंग कर भागे बदमाश, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 31 Mar 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The miscreants fled after firing at the youth, FIR lodged
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में सोमवार रात एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव से लौटते समय हुई। मंझरिया निवासी शिवराज मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब नौ बजे कार्यक्रम से बाहर निकलते समय कार सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने डंडे से उन पर वार किए और गले से सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन

शिवराज के अनुसार, शोर मचाने पर हमलावरों ने कट्टे से हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही गनेशपुर चौकी प्रभारी सचिंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शिवराज मिश्रा को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed