फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the members of mahila ayog heard problems

महिला आयोग की सदस्यों ने सुनीं समस्याएं

Thu, 04 Oct 2018 12:07 AM IST
basti
basti Updated Thu, 04 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
the members of mahila ayog heard problems
समस्याएं सुनतीं आयोग की उपाध्यक्ष और सदस्य। - फोटो : amar ujala
बस्ती। उ.प्र. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी व सदस्य सुनीता बंसल ने बुुधवार को महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। मामलों के निस्तारण का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। 
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में समीक्षा के दौरान कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर आयोग गंभीर है। ऐसे में संबंधित अधिकारी महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण सतर्कता व जिम्मेदारी से करें। सदस्य सुनील बंसल ने सीओ सिटी आलोक सिंह से दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि अपराधों के दर्ज मामलों के बारे में गहनता से जानकारी ली। निर्देश दिए कि प्रत्येक थानों पर एक महिला काउंसलर हों, जिससे महिलाएं निर्भीकता से अपनी पीड़ा/उत्पीड़न को बता सकें। ऐसे मामलों को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन तत्काल समन्वय स्थापित कर महिला को न्याय दिलाए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में जागरूकता का अभाव है। ऐसे में वहां कैंप लगाकर जागरूकता लाने के प्रयास किए जाए, जिससे महिला वर्ग अपने अधिकारों के प्रति और सजग हो और वह किसी के शोषण/अत्याचार का शिकार न बन सकें। बताया गया कि जिले में 181 आशा ज्योति केन्द्र संचालित हैं। महिलाएं यहां अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। समाज कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जिले में शेल्टर होम की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed