फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The maximum temperature dropped by four degrees

रात भर हुई बूंदाबांदी, अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़का

Fri, 07 Jan 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by four degrees
रात भर हुई बूंदाबांदी, अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़का
विज्ञापन

पूरे हफ्ते मौसम का रुख ऐसे ही रहने का पूर्वानुमान
बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई की जुगलबंदी के असर से लगातार तीसरे दिन मौसम का रुख बदला रहा। बृहस्पतिवार को पूरी रात बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार को भी पूरे दिन बदली रही। उसके परिणाम स्वरूप अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 98 प्रतिशत और न्यूनतम 90 प्रतिशत रही। इस दौरान 2.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी-पूर्वी हवा चलती रही। उन्होंने बताया कि उपग्रह से प्राप्त संकेत के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने एवं सप्ताह के शुरू के तीन दिनों यानी सोमवार से बुधवार के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने के आसार हैं। लगातार हुई बूंदाबांदी से फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे रबी की सभी फसलों गेहूं, सरसों, मटर, चना के अलावा सब्जियों की फसल को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed