{"_id":"6763164ca52b3f9a30042ca9","slug":"the-maid-informed-about-the-kidnapping-of-the-driver-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129013-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खलासी ने दी चालक के अपहरण की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खलासी ने दी चालक के अपहरण की सूचना
Thu, 19 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार की देर रात बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर बस्ती जनपद के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास से एक ट्रक चालक के अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। छावनी पुलिस मौके पर पहुंती तो मामला कार में ट्रक की टक्कर होने का निकला।
फोरलेन पर मंगलवार की रात ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक की कार में टक्कर लग गई। इससे कार का एक पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवारों ने ट्रक चालक पर पहिया बदलवाने का दबाव बनाया। इसी दौरान विवाद होने पर कार सवार युवकों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। कार चालक को कार में बैठाकर पहिया ठीक कराने ले गए।
इस बीच घटना की सूचना खलासी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी। छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर चालक को छोड़ कार सवार खिसक गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल निवासी सिराज आलम की तहरीर पर अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रहा है। संवाद