फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The loving couple put a garland in the Panchayat Bhawan

Basti News: पंचायत भवन में प्रेमी युगल ने डाली वरमाला

Wed, 08 Feb 2023 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
The loving couple put a garland in the Panchayat Bhawan
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग, ग्राम प्रधान और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पंचायत भवन में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। पंचायत भवन से ही युवती ससुराल चली गई।
विज्ञापन

असल में अगल-बगल गांव के युवक और युवती में प्रेम संबंध था। युवक दिल्ली में कोई नौकरी करता है और युवती गांव में अभी पढ़ाई कर रही है। पिछले एक वर्षों से दोनों मोबाइल फोन पर बातें करते रहे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। यह बात गांव में फैल गई। विवाद बढ़ने से पहले कुछ लोगों ने बातचीत का रास्ता अख्तियार करने की पहल की। नतीजन, मंगलवार को दोनों पक्षों ने ग्राम प्रधान व अन्य लोगों को पंचायत भवन में बुलाया। वहां पंचायत हुई। प्रेमी युगल की जिद के आगे उनके परिवार के लोगों को झुकना पड़ा। सजातीय होने की वजह से उनके परिवार वालों को हां करने में कोई खास दुविधा नहीं हुई। गांव के प्रधान के प्रतिनिधि मोहम्मद असलम ने बताया कि दोनों बालिग हैं। इनके परिवार के लोगों की रजामंदी के बाद पंचायत भवन में वरमाला पहनाई गई।
विज्ञापन


थाने से प्रेमी के साथ गई प्रेमिका
पैकोलिया। पैकोलिया थाना क्षेत्र की एक युवती गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के प्रेमी के साथ कुछ दिन पहले चली गई थी। युवती के परिवार के लोगों ने पैकोलिया थाने में प्रार्थनापत्र देकर उसकी तलाश करने की मांग की थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि टीम गठित कर दोनों को ढूंढ निकाला गया। दोनों के परिवार वालों को मंगलवार को थाने पर बुलाया गया। पुलिस के सामने दोनों शादी करके एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए। उनकी जिद के आगे परिवार के लोगों को झुकना पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बालिग हैं। उनकी मर्जी के मुताबिक साथ रहने का अधिकार है। ऐसे में युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed