फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The journey from Basti to Mahakal is arduous; only two trains a week run to Ujjain.

Basti News: बस्ती से महाकाल की राह कठीन, उज्जैन के लिए सप्ताह में सिर्फ दो ट्रेनें

Tue, 21 Jul 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The journey from Basti to Mahakal is arduous; only two trains a week run to Ujjain.
ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
बस्ती। सावन माह का शुभारंभ एक सप्ताह बाद होने वाला है। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं को बस्ती रेलवे स्टेशन से पर्याप्त ट्रेन सुविधा नहीं मिल रही है। बस्ती के रास्ते उज्जैन के लिए सप्ताह में केवल दो एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित होती हैं। ऐसे में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, इससेे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन से उज्जैन जाने के लिए बृहस्पतिवार को 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस और मंगलवार को 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस उपलब्ध है। दोनों ट्रेनें उज्जैन जंक्शन होकर अपने गंतव्य तक जाती हैं। इनके अलावा अन्य दिनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को लखनऊ या कानपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती हैं। जबकि सावन में महाकाल, काशी विश्वनाथ और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में इन रूटों की ट्रेनों में एक महीने तक भारी भीड़ रहने की संभावना है। सीमित ट्रेन संचालन के कारण अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण पहले ही भर चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मार्ग से उज्जैन के लिए फिलहाल दो साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की मांग और आवश्यकता के अनुसार स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
साढ़े 10 घंटे की देरी से पहुंची पूर्णिया कोर्ट स्पेशल
रेलवे की समय-सारिणी के अनुसार मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस का बस्ती पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:45 बजे था, लेकिन ट्रेन साढ़े 10 घंटे की देरी से शाम करीब 4:15 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा बड़ोदरा-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ढाई घंटे, कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल तीन घंटे 45 मिनट तथा राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट की देरी से संचालित हुई। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

-------------------
यात्री बोले-

बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते सावन माह में उज्जैन के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कराया जाए। क्योंकि तीर्थ स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहेगी। पर्याप्त संख्या में ट्रेन की सुविधा न होने से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ेगा।

-उमेश सिंह, यात्री, भानपुर बाबू

--------------------

उज्जैन जंक्शन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में कुछ और ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए और उसे नियमित रूप से संचालन किया जाए। सावन माह में धार्मिक स्थलों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो। जिससे यात्रियों को आसानी से ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सके और वह अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
-दीपक सिंह, यात्री, कोठवा गौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed