{"_id":"694ae77e6fd3cd647100f677","slug":"the-investigation-team-sought-a-report-from-the-dpo-and-also-sent-a-letter-to-the-bank-basti-news-c-207-1-bst1005-149965-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जांच टीम ने डीपीओ से मांगी रिपोर्ट, बैंक को भी भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जांच टीम ने डीपीओ से मांगी रिपोर्ट, बैंक को भी भेजा पत्र
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में करीब 96 लाख रुपये की हुई गड़बड़ी मामले में चल रही जांच में कमेटी ने डीपीओ से संपूर्ण रिपोर्ट तलब की है। बताया गया कि पत्रावलियां मिलने के बाद जांच टीम आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। आईसीडीएस विभाग में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पहले बच्चे के लिए पांच रुपये और दूसरी संतान (बिटिया) पर 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। साथ ही संस्थागत प्रसव पर जननी सुरक्षा योजना के तहत अतिरिक्त लाभ भी मिलता है।
लेकिन सूत्रों ने बताया कि जालसाजों ने योजना की डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रक्रिया को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से तमाम फर्जी लाभार्थी दिखाकर एकाउंट में पैसा भिजवा दिया है।
इसका खुलासा खुद आईसीडीएस विभाग की आंतरिक ऑडिट के दौरान हुआ था। लाभार्थियों की सूची और उनके बैंक खातों के सत्यापन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं थीं। जिसके बाद उच्च स्तरीय जांच के लिए विभाग ने डीएम को पत्र लिखा था। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। अब कमेटी ने जांच शुरू करने से पहले रुधौली ब्लॉक में सितंबर माह के सभी रिकार्ड को मांगा है।
विज्ञापन
जांच टीम के अध्यक्ष सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने 20 दिसंबर को डीपीओ राजेश कुमार को पत्र लिखकर रुधौली ब्लॉक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आवेदन, भुगतान समेत संपूर्ण ब्योरा तलब किया है।
बताया गया कि रिकॉर्ड मिलने पर जांच टीम आगे बढ़ेगी। इसके बाद स्पष्ट होगा कि यह पोर्टल की गड़बड़ी से ऐसा हुआ है कि जालसाजों ने यह कारनामा किया है। फिलहाल विभाग को भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।